• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा डीएम ने कलेक्ट्रेट के सौंद्रीयकरण किया विकास कार्यों का लोकार्पण

ByVijay Singhal

Dec 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कलेक्ट्रेट के सौंद्रीयकरण कार्य का जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शिलान्यास किया। कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के नजरिए से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं रात के समय कलेक्ट्रेट में अंधेरा न रहे इसके लिए एलईडी लाइट भी लगाई गई हैं। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्यालय के मुख्य द्वार और पार्किंग के समीप गार्ड रूम का निर्माण कराया गया । सुरक्षा के तहत जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार से लेकर समूचे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए समूचे कार्यालय परिसर को लाइट से जगमग किया गया है। इसी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के समीप लगी एलईडी जो पिछले काफी समय से बंद थी, उसे सही कराया गया है । संपूर्ण कार्य पूर्ण होने के पश्चात जिलाधिकारी पुलकित खरे कलेक्टर परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले गार्ड रूम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने बटन दबाकर विशालकाय एलईडी का शुभारंभ किया तथा इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी और कलेक्ट्रेट परिसर में लगी लाइट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे और कलेक्टर परिसर के कर्मचारी भी मौजूद रहे। शुभारंभ करने के बाद जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो इसके लिए यहां कार्य कराए गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.