• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा व्रन्दावन नगर निगम मेयर पद का ओबीसी महिला के सिर पर सजेगा ताज

ByVijay Singhal

Dec 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मेयर पद का ताज पिछड़े वर्ग की महिला के सिर पर सजेगा। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा में मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर के पद को अन्य पिछडे़ वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इससे सीट सामान्य वर्ग से होने की आस लगाए बैठे राजनीतिक दलों के दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पिछडे़ वर्ग के दावेदारों की उम्मीदों को अचानक पंख लग गए हैं।
चुनाव के लिए निकाय प्रमुखों के पदों के आरक्षण को लेकर पिछले कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे। सोमवार को राज्य स्तर पर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की घोषणा की गई। इसके मुताबिक मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पिछडे़ वर्ग की महिला मेयर बनेगी। इस घोषणा ने सामान्य वर्ग खासकर वैश्य और ब्राह्मणों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। जनपद की एक मात्र कोसीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है। नगर पंचायत महावन अनुसूचित जाति महिला के खाते में गई है। कोसीकलां नगर पालिका -महिला

महावन नगर पंचायत -अनुसूचित जाति महिला
नंदगांव नगर पंचायत -अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
सौंख नगर पंचायत -अन्य पिछड़ा वर्ग, बाजना नगर पंचायत -अन्य पिछड़ा वर्ग, बलदेव नगर पंचायत
गोकुल नगर पंचायत -अन्य पिछड़ा वर्ग,बरसाना नगर पंचायत -अन्य पिछड़ा वर्ग,गोवर्धन नगर,पंचायत -अन्य पिछड़ा वर्ग,छाता नगर पंचायत महिला -अनारक्षित,राधाकुंड नगर पंचायत -अनारक्षित,चौमुहां नगर पंचायत -अनारक्षित,फरह नगर पंचायत -अनारक्षित,राया नगर पंचायत -अनारक्षित हुआ है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.