हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। असली श्रीकृष्ण जन्मस्थान (ईदगाह) में लड्डू गोपाल जी का अभिषेक करने और फिर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में हिंदूवादी नेता मथुरा पहुंच चुके हैं। इसमें अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती राज्यश्री चौधरी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा भी शामिल हैं।
कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि वह दोपहर करीब १२ बजे असली श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। जारी वीडियो में उन्होंने पुलिस प्रशासन पर महासभा के कार्यकर्ताओं को तरह से तरह से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह श्री कृष्ण जन्मस्थान के गेट संख्या एक पर पहुंचकर कोई भी कदम उठा सकते हैं। उधर, अखिल भारत हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश भदौरिया ने भी इसी प्रकार का बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वह प्रयागराज से संगम, अयोध्या से सरयू और काशी गंगाजल से कांवड़ के माध्यम से जल लेकर असली जन्मस्थान पर जाएंगे। यदि शुद्धिकरण रोकने का प्रयास किया तो वह कुछ भी कर सकते हैं। उधर, कट्टर हिंदूवादी नेता मनीष यादव भी हनुमान चालीसा पढ़ने के कार्यक्रम के लिए मथुरा आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी का एक ही उद्देश्य है कि असली जन्मस्थान से अतिक्रमण हटाया जाए। पुलिस ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की और उन्हें किसी अन्य स्थान पर लड्डू गोपाल जी का अभिषेक और हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा, परंतु पुलिस के इस प्रस्ताव को हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ठुकरा दिया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes