हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव अडींग-बोरपा मार्ग तालाब बन गया है। यह मार्ग चलने लायक नहीं है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। गंदगी से बीमारियों के फैलने का भी खतरा है।राहगीर आए दिन हादसों का शिकार होते रहते हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा लोक निर्माण विभाग के साथ – साथ उत्तरदायी संस्थाओं से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। अडींग बोरपा मार्ग में जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले 3 वर्ष से इस मार्ग पर सम्बन्धित विभाग द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। इसके कारण जर्जर मार्ग अब जबाब दे चुका है। अगर ग्रामीणों की माने तो गांव अडींग और बोरपा की आबादी लगभग 20 हजार है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इससे इस पर रास्ते पर हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गांव बोरपा में काफी लोग चिकिनपॉक्स की गिरफ्त है। इस बीमारी से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीण इंदर सिंह ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से अडींग से बोरपा जाने वाले इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया है। मार्ग जर्जर स्थित में है जगह-जगह जलभराव की स्थिति है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
