• Mon. May 25th, 2026

धीरेन्द्र कृष्ण ने वृंदावन से दिल्ली यात्रा निकालने पर की चर्चा

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सनातन एकता यात्रा निकाल रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शनिवार की देर रात यहां निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान साधु संतों से मुलाक़ात की और वृंदावन से दिल्ली तक यात्रा निकालने को लेकर चर्चा की। शनिवार की रात धीरेन्द्र कृष्ण कथावाचक श्यामसुन्दर पाराशर के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए और वर वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद नगर के साधु-संतों और भागवत आचार्यों से मुलाक़ात की। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के साथ हुई बातचीत में वृंदावन से दिल्ली एक यात्रा निकालने को लेकर विचार-विमर्श हुआ और जल्द ही तारीख़ निर्धारित करने पर सहमति बनी। इस दौरान विनय त्रिपाठी, रोहित रिछारिया, आरके पांडेय, सुमन्तकृष्ण शास्त्री, हरिहर मुद्गल, अनन्या शर्मा, विष्णु तिवारी, मंगेश शास्त्री, मोहन सोनी आदि मौजूद रहे। यहां से वह गौरा नगर, परिक्रमा मार्ग निवासी आचार्य विजेंद्र के निवास स्थान पहुंचे और परिजनों से भेंट की। इसके बाद गंतव्य को रवाना हुए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिये पुलिसबल तैनात रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.