• Mon. May 25th, 2026

एकल नाटक में अनुष्का ने किया मथुरा का नाम रोश

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय एकता विषय पर आयोजित विभिन्न विश्वविद्यालयों की एकल नाटक प्रतियोगिता में डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित एकल नाटक प्रतियोगिता में अनुष्का ने इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। ज्ञात हो कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में केवल यही एक प्रतियोगिता थी, जिसमें बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी विजेता रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की प्रवक्ता मांडवी राठौर निर्देशक एवं संयोजक की भूमिका में उपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने कहा कि यह प्रतियोगिता जीत कर अनुष्का ने कॉलेज का, मथुरा का ही नहीं, डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी का भी मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कुल आठ विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.