• Mon. May 25th, 2026

कोसीकलां में सराफा व्यवसायी के यहां हरियाणा पुलिस की दबिश

ByVijay Singhal

Dec 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में हरियाणा पुलिस की एक टीम बड़ी चोरी के मामले के आरोपी को साथ लेकर नगर के सराफा बाजार पहुंची। जहां पुलिस ने साथ लाये चोर की निशानदेही पर एक दुकान पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन व्यापारियों के विरोध एवं व्यापारियों द्वारा थाना पुलिस को बुलाने के बाद दुकानदार से पूछताछ कर हरियाणा पुलिस थाना चौकी पहुंच गयी। पानीपत से आयी हरियाणा पुलिस की एक टीम बड़ी चोरी के मामले के एक आरोपी को अपने साथ लेकर सराफा बाजार स्थित त्रिलोक चन्द्र एण्ड सन्स की दुकान पर पहुंची। वहां स्थानीय सराफा व्यवसायियों द्वारा विरोध किया गया और स्थानीय पुलिस को बुला लिया गया। थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा पुलिस थाना पुलिस के साथ शहर चौकी पहुंच गयी। जहां खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के मध्य बार्तालाप चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने बगैर आमद दर्ज कराये सराफा बाजार में छापा मारा था। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संबंधित मुकदमे एवं साथ पकड़कर लाये गये चोर से बार्ता की। सभी पक्षों से शहर चौकी में बार्ता की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.