हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । विद्युत प्रवर्तन दल ने कार्रवाई तेज कर दी है। नौहझील क्षेत्र में पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चोरी के मामले में लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। शासन ने लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में हाई लाइन लॉस फीडर भी चिह्नित किए जा रहे हैं। विभागीय इंजीनियर चिह्नित क्षेत्रों में चेकिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में एक सूचना पर विद्युत विजिलेंस प्रभारी शिवकुमार के निर्देशन में जेई किशन ने पुष्पेन्द्र, नरेन्द्र,राजकुमार आदि टीम के साथ गांव मानागढ़ी में छापा मारा। दोपहर में की गई चेकिंग के दौरान पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। उपभोक्ता के घर पर एसी लगे मिले। उपभोक्ता अतिरिक्त केबल डाल बिजली चोरी करते मिले। पांच-पांच किलोवाट के आसपास का लोड मिला है। विजिलेंस की कार्रवाई से गांव में अफर-तफरी का माहौल रहा। जेई किशन के अनुसार विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। विभाग द्वारा जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
