हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ही पेंशन आदि के आवेदन के लिए ग्रामीणों को ब्लाॅक या जिले के दफ्तरों तक न आना पड़े, इसके लिए 36 ग्राम पंचायतों में लघु सचिवालय विकसित किए जाने हैं। विभाग ने इनके निर्माण के लिए शासन को करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। वहीं ज्यादातर ग्राम पंचायतों में इनका संचालन हो चुका है। जिले में 495 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें से 459 ग्राम पंचायतों में लघु सचिवालय विकसित हो चुके हैं, मगर जिले की 36 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पंचायत भवन ही नहीं हैं। ऐसी ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर जिला पंचायती राज विभाग ने निर्माण कराने के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपये का शासन को प्रस्ताव भेजा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ग्राम पंचायतों में लघु सचिवालय बनाने का आदेश दिया था, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेंगी पर यह कार्य अभी तक कई जगहों पर पूरा नहीं हो सका है। विभाग ने इनके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। मनरेगा ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे 295 सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। मांट में 3, मथुरा 5, नंदगांव 2, राया 6, बलदेव एक, चौमुंहा 4, छाता 13, फरह एक और गोवर्धन में एक लघु सचिवालय का निर्माण होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
