• Mon. May 25th, 2026

व्रन्दावन में मंदिर से चढ़ावे के 1.90 लाख चोरी कर सेवादार फरार

ByVijay Singhal

Dec 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कैमार वन क्षेत्र स्थित एक आश्रम में मंदिर पर चढ़ावे के आये रुपयों को चोरी कर सेवादार फरार हो गया। आश्रम में सेवा पूजा का कार्य करने वाली साध्वी ने सेवादार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कैमार वन में रेलवे फाटक के पास स्थित कृपानंद भारती आश्रम में 20 वर्षों से सेवा पूजा का कार्य कर रही ब्रज भारती शिष्य कमल भारती ने सोमवार की रात को दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि वह आश्रम में स्थापित भोले बाबा के मंदिर में आने वाले चढ़ावा से जीवन यापन करती हैं। आरोप लगाया है कि आश्रम में सेवा करने वाले शेखर उर्फ़ कान्हा पुत्र अशोक चौधरी निवासी सिहोरा, थाना जमुनापार ने 12 नवंबर को उनकी कुटिया में रखे 1 लाख 90 हजार रुपये चोरी कर लिये और उसके बाद से वह आश्रम नहीं आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.