हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के सुक्की मोहल्ले में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शिवानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुपट्टे से गला दबाना आया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा के गांव ईशनपुर निवासी रिंकू ने थाना नौहझील में केस दर्ज कराया है। बताया कि बहन सूरजमुखी उर्फ शिवानी की शादी 12 मई 2023 को नौहझील निवासी सतेंद्र के साथ की। शादी में 8 लाख रुपये खर्च किए। सोने की चेन, अंगूठी व बाइक सहित डेढ़ लाख रुपये सहित अन्य सामान दिया था। आरोप लगाया ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर बहन को प्रताडि़त करते थे। 2 दिसंबर 2024 को पति, जेठ व जेठानी ने गला दबाकर उसे मार डाला। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिवानी की पोस्टमार्टम में गला दबाना आया है। भाई रिंकू की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
