• Thu. Feb 12th, 2026

यमुनाएक्सप्रेस-वे पर सब्जियों से भरे DCM की खड़े ट्रक से हुई टक्कर, 3 की हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Dec 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात DCM की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग DCM की केबिन में फंसकर घायल हो गए। केबिन में फंसे लोगों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में निकाला, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में हुआ। हाथरस से सब्जियां ले कर अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र निवासी संजय नोएडा जा रहे थे। DCM में मिर्च और मटर ले कर जा रहे संजय की गाड़ी थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 68 के पास पहुंची कि तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि DCM की ड्राइवर केबिन में बैठे 3 लोग उसी में फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद केबिन में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे 3 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। हादसे के बाद DCM की केबिन में फंसे कपिल, भूरा और संजय को निकालने के लिए जब पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया तो तीनों घबराने लगे। इसके बाद पुलिस ने और मौके पर पहुंची नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने उनको हौसला दिया और सकुशल बाहर निकालने का भरोसा दिया। काफी देर बाद जब सफलता नहीं मिली तो केबिन और बाकी ट्रक की बॉडी को अलग अलग किया गया। जिसके बाद तीनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। टक्कर इतनी तेज हुई कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन ग्रामीण और पुलिस जब तक मौके पर पहुंचते उससे पहले ही सड़क किनारे खड़े ट्रक को लेकर ड्राइवर भाग गया। इस हादसे में DCM में भरी सब्जियां भी एक्सप्रेस-वे पर बिखर गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.