हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। एक कार की चपेट में आने से व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। जमुनापार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया है कि उनके छोटे भाई सुरेंद्र सिंह (58) होली गेट पर दूध का कारोबार करते थे। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर से साइकिल पर सवार होकर दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान यमुना ब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। पीछे आ रही कार ने दूसरी कार को बचाने के चक्कर में सुरेंद्र सिंह की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइकिल से उछल करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में वाहन चालक भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
