हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राहुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है। वारदात के 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं छुटपुट घटनाओं के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी स्थित लोटस गार्डन में 17 नवंबर को गोविंद नगर के राधा आर्चिड निवासी शुभम अग्रवाल, जयसिंहपुरा गणेश टीला निवासी आकाश गुप्ता, महाविद्या काॅलोनी निवासी अखिल पटना और कुशक गली निवासी संजय शर्मा शादी समारोह में गए थे। चारों पार्किंग में शराब पी रहे थे। इसी दौरान शराब खत्म होने पर हाईवे के विकास नगर निवासी राहुल से शराब की बोतल लाने को कहा। शराब लाने से इन्कार करने पर राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल के पिता ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में शुभम, आकाश और अखिल को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी संजय शर्मा पुलिस की पकड़ से दूर है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के परिवार वाले पुलिस से सांठगांठ में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम को मसानी स्थित एक होटल में शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों की मीटिंग हुई। इसमें आरोपी बचाने की योजना बनाई गई। हालांकि संबंधित थाने की पुलिस ने इस बात से इन्कार कर दिया है। चांदी कारोबारी हरि बाबू गोयल के दोनों बेटे जेल के अंदर हैं। छोटे बेटे निखिल को पटना में आगरा के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की हत्या कराने में गिरफ्तार किया गया। वहीं बड़ा बेटा अखिल गोयल पटना को गोविंदनगर पुलिस ने हत्या में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, महाविद्या कॉलोनी निवासी चांदी कारोबारी हरिबाबू के दोनों बेटों के सिर पर पुलिस महकमे के एक बड़े अफसर का हाथ बताया जा रहा है। निखिल गोयल पर 2010 में मारपीट का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2011 में भी मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
