हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जिला प्रशासन ने कुंभ क्षेत्र को संरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की पैमाइश और अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद यहां कृष्ण प्रिय पौधे लगाए जाएंगे। वृंदावन में यमुना किनारे कुंभ क्षेत्र में 12 वर्ष के अंतराल में संत और वैष्णवों द्वारा कुंभ बैठक का आयोजन किया जाता है। अब जिला प्रशासन इस क्षेत्र को संरक्षित करने के साथ ही ब्लॉक वार कृष्णकालीन पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले कुंभ क्षेत्र की जमीन की पैमाइश कर उस पर हो रहे कब्जों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, आर आई गंगाराम, राजस्व विभाग से लेखपाल अश्विनी कुमार एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के जेई ने कुंभ क्षेत्र का जायजा लिया। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र को संरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले सर्वे कर पैमाइश की जा रही है। अतिक्रमण और अवैध कब्जों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद अतिक्रमण हटाकर यहां पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
