• Mon. May 25th, 2026

जांच में दवा मिली नकली, प्रयोगशाला की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ByVijay Singhal

Dec 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में पिछले दिनों लिए गये सैंपलों की जांच में एक दवा नकली मिली है। इसका खुलासा मुख्यालय की प्रयोगशाला द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में हुआ है। तीन अन्य दवाओं के नमूने भी फेल आए हैं। इसमें संबंधित के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दिनों वृंदावन के प्रशांत मेडिकल, टाउनशिप स्थित गुप्ता मेडिकल एवं कोसी में संचालित बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर से औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने दवाओं के नमूने भरे थे। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोशाला भेजा गया था। हाल ही में प्रयोगशला द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। एंजायटी के उपयोग में आने वाली दवा जांच में नकली मिली है। यानि इसमें दवा की मात्रा शून्य मिली है। इसके अलावा इंफेक्शन, गैस एवं विटामिन की दवा भी जांच में सब स्टैडर्ड यानि फेल निकली है। यानि दवा मानक के अनुसार नही है। इससे स्पष्ट है कि इन दवाओं से मरीज को लाभ नहीं मिला होगा। औषधि विभाग ने संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दिनों विभिन्न मेडिकल स्टोरों से दवाओं के नमूने भरे गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला द्वारा भेजना शुरू कर दिया गया है। हाल ही में चार दवाओं की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें एक दवा नकली मिली है और तीन दवाएं फेल निकली हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.