हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे चेकिंग के दौरान बाद रेलवे स्टेशन रोड पर शातिर नकबजनों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग के चलते दो नकबजन पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जबकि पीछा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष रिफाइनरी सोनू कुमार, उप निरीक्षक विपिन तौमर, उत्तम सिंह भडाना, महिला उप निरीक्षक प्रिया सवाच, मोनालिस आदि पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। देर रात करीब 11 बजे बाद रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग के चलते कपूर उर्फ कपूरा निवासी गांव कटुकपुर शेरपुर, नसीरपुर, फिरोजाबाद, समीर निवासी खंदारी, थाना न्यू आगरा, आगरा पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जबकि घेराबंदी करते हुए राहुल निवासी मैन गली, बापू नगर, खंदारी, न्यू आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, चोरी की गयी पांच बेटरी, वायर, एक मकान से चोरी किये गये सामान, नौ हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गये युवक से पूछताछ कर जेल भिजवा दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
