• Mon. May 25th, 2026

अपहरण कर सड़क पर फेंक गये कार सवार

ByVijay Singhal

Dec 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सतोहा में भाई के ससुरालीजनों द्वारा युवती का अपहरण कर ले जाने और बाद में सड़क पर फेककर जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। घटना के संबंध में रिफाइनरी थानांतर्गत भैंसा निवासी ज्वाला सिंह पुत्री पातीराम द्वारा दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि वह बृज चिकित्सा संस्थान मथुरा से ओटी का डिप्लोमा की पढाई करने जाती हैं। उनके भाई आकाश के अपनी पत्नी मोहिनी व उसके परिजनों से मतभेद चल रहे हैं। इस कारण मोहिनी अपने मायके बहज (राजस्थान) में रह रही है और उनसे और उसके परिवार से रंजिश मानने लगी हैं। कई बार मोहिनी व उसका भाई थान सिंह पुत्र सुरेश उर्फ पप्पू निवासी बहज डीग (राजस्थान) उनका अपहरण करने की धमकी दे चुके है। 29 नवंबर को दोपहर करीब 3:00 बजे वह अपने डिप्लोमा की पढ़ाई उपरान्त विकास मार्केट पहुंचीं, तो एक कार में सवार होकर आये थान सिंह, पंकज पुत्र भगवान सिंह निवासी बहज, डीग (राजस्थान) ने जवरदस्ती उनको गाड़ी में खींच लिया। आरोप है कि उक्त लोग उनको अवैध तमंचा से डरा, धमकाकर अपहरण कर चल दिये। थान सिंह व पंकज ने उनके साथ अश्लील हरकत की। उनको मारा पीटा। सतोहा के Cbse उसे पटककर चले गये। इसके बाद वह टैंपो से अपने घर पहुंचीं और माता,-पिता को सारी घटना बताई। मामले में भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.