• Thu. Feb 12th, 2026

ट्रेन की चपेट से युवक के पैर कटे, वृद्धा की मौत

ByVijay Singhal

Dec 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा कैंट और यमुना ब्रिज के बीच लाइन पर रेल की चपेट में आने से एक यवक के पैर कट गए। जीआरपी ने घायल को आरपीएफ के हवाले कर दिया। उसे इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। युवक के बेहोश होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। वहीं कोसीकलां स्टेशन पर पटरी पार कर रही वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
सुबह करीब चार बजे जीआरपी कैंट प्रभारी विनीत उपाध्याय को जानकारी लगी कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा है। कैंट जीआरपी मौके पर पहुंच गई और घायल को आरपीएफ के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे आगरा एसएन अस्पताल भेज दिया। जीआरपी कैंट प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति नशे में लग रहा था। उसे होश नहीं था। उसके पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे शिनाख्त हो सके। कोसीकलां जीआरपी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ५५ वर्षीय वृद्धा रेलवे पटरी पार कर रही थी। इसी दौरान रेल की चपेट मेें आ गई। जिससे उसकी गर्दन कट गई। वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.