• Mon. May 25th, 2026

विवाद में रिटायर दरोगा और दो बेटे गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत अंबेडकर कॉलोनी, डहरुआ मोड़ पर मामूली विवाद में रिटायर दरोगा के बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी रिटायर दरोगा और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक, रायफल बरामद कर चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार छोटे लाल ने बताया कि गुरुवार को अम्बेडकर कॉलोनी, डहरुआ मोड़ निवासी पुलिस के रिटायर दरोगा रामवीर सिंह ने पड़ोस में रहने वाले सोनू से कबाड़ी बोल दिया था। इसको लेकर सोनू ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गयी। इस दौरान सोनू ने रिटायर दरोगा में थप्पड़ मार दिया। इस घटना से आक्रोशित दरोगा के बेटे जीतेन्द्र उर्फ जीतू व रोबिन लाइसेंसी एकनाली व दोनाली बंदूक निकाल कर गाली गलौज करने लगे तो सोनू छत से वीडियो बनाने लगा। इसी बीच दरोगा के बेटे ने दो नाली बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे कॉलोनी में अफरा तफरी मच गयी। बताते हैं कि सोनू ने फायरिंग वाला वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मामले की जानकारी कर मौका मुआयना किया। सोनू के भाई राजेश की तहरीर पर तीनों नामजदों के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने रिटायर दरोगा रामवीर सिंह निवासी अम्बेडकर नगर, डहरुआ मोड़, जमुनापार व उनके बेटे जीतू उर्फ जीतेन्द्र, रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लाइसेंसी राइफल व दोनाली बंदूक बरामद की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.