• Mon. May 25th, 2026

इनवर्टर के करंट से इकलौते बेटे की मौत

ByVijay Singhal

Nov 29, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा।  गांव धर्मपुरा में बुधवार को इनवर्टर में आ रहे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परपरिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि बुधवार को गांव धर्मपुरा निवासी श्यामवीर सिंह के घर में लगे इनवर्टर में करंट आ रहा था। दोपहर को उसका बेटा मयंक चौधरी (14) अचानक अपने घर में लगे इनवर्टर से टच हो गया। इसके चलते उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान शिव कुमार ने बताया कि मृतक किशोर के पिता बीएसएफ में तैनात हैं वही मां भी कई दिन से घर में बीमार थी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और परिवार में इकलौते पुत्र की मौत के बाद मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.