• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा जिला कारागार में बंदियों की हो रही गिनती, निर्दोष किए जाएंगे अलग,बंद निर्दोषों को जल्द किया जाएगा रहा

ByVijay Singhal

Dec 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेल में जो बंदी निर्दोष होने के बाद भी बंद हैं, उनको जल्द ही रिहा होने की अच्छी खबर मिलेगी। इस आशय का संदेश जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल में चल रही रामकथा के दौरान मंच से दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा जेल में बंदियों की गिनती कराई जा रही है। इस गिनती के बाद जो बंदी किसी घटना के कारण बेगुनाह होते हुए भी जेल में बंद हैं, उनको अलग किया जाएगा। राष्ट्रपति इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बंदियों का मन बदलने मेें मदद मिलती है। कोशिश कर रहे हैं कि वह अच्छे इंसान बनने के बाद जब बाहर जाएं तो अच्छे काम करें। जेल में कौशल विकास योजना तथा अन्य प्रकार से बंदियों को रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में डीआईजी जेल आरके मिश्रा, होमगार्ड कमांडेंट एसपी मिश्रा, जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, जेलर महाप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर शिवानी यादव, डिप्टी जेलर करुणेश कुमारी, लेखाकार सीएम तिवारी मौजूद रहे।मंत्री ने पार्क का उद्घाटन किया। जेल मंत्री ने बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजन के लिए तैयार पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने रामकथा मेें पूजा अर्चना की। इस दौरान जेल में विगत चार महीने से हत्या के मामले में बंद गायक कलाकार छाता क्षेत्र निवासी बंदी नरदेव ने जेल मंत्री द्वारा जेल में सुधार के लिए किए जा रहे कामों की गीत बनाकर गाया। वह जल्द ही इसकी एक ऑडियो सीडी इंटरनेट पर लांच करेगा। रामकथा वक्ता देवी राजराजेश्वरी ने रामकथा कर बंदियों को सत्कर्म का संदेश दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.