हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दक्षिण अफ्रीका के समुद्र में पानी के जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में 11 नवंबर को गांव नगला माना निवासी शकील मोहम्मद 35 बर्षीय की मौत हो गई थी। हादसे में कई अन्य लोग भी काल के गाल में समा गए थे। दुर्घटना के 22 दिन बाद शनिवार को उसका शव दिल्ली से एंबुलेंस से गांव लाया गया। गमगीन माहौल में शव को सुपर्दे खाक किया गया। मथुरा ब्लॉक के गांव नगला माना निवासी छोटे लाल के दो पुत्र मनजीत उस्मानी एवं शकील मोहम्मद साउथ अफ्रीका में मर्चेंट नेवी में जहाज पर तैनात थे। कुछ दिन पहले मनजीत उस्मानी का स्थानांतरण हो गया। 11 नवंबर को जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने पर कई लोगों की मौत हो गई थी। इनमें शकील मोहम्मद भी शामिल थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 दिन बाद शनिवार को उसका शव गांव नगला माना पहुंचा। युवक की मौत परअखाड़ा शिव शक्ति के अशोक पहलवान, कमल सिंह, राजकुमार सिंह, रमन स्वामी, पूर्व प्रधान ठा. गिरधारी सिंह, महेंद्र मुखिया, प्रधान प्रतिनिधि हुब्बी पहलवान, प्रधान उस्फार ठा. चंद्रपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड़िया तरकर, ठा. श्याम सिंह, पूरन सिंह, अमर सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
