• Mon. May 25th, 2026

शनि देव की मूर्ति को युवक ने किया क्षतिग्रस्त, तोड़कर ले जाने लगा साथ, पुलिस ने दबोचा

ByVijay Singhal

Nov 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित जयसिंहपुर में सोमवार की रात की सामाजिक तत्व ने शनिदेव के मंदिर में विराजमान शनिदेव के विग्रह को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हिंदूवादी नेताओं को हुई, तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में हिंदूवादी मंदिर पहुंच गए। इससे पूर्व पुलिस ने रात को ही खंडित मूर्ति को ले जाते हुए युवक को पकड़ लिया।  थाना क्षेत्र के मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर बने प्राचीन शनिदेव महाराज के मंदिर में सोमवार की रात एक युवक घुस गया। युवक ने मंदिर में विराजमान शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया और उसे लेकर अपने साथ चलने लगा। युवक मूर्ति ले जाने में सफल होता इससे पहले ही गश्त कर रही पुलिस की नजर उसे पर पड़ी। संदिग्ध हालत में युवक को देख पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर उससे शनिदेव की खंडित मूर्ति बरामद हुई। पुलिस आरोपी और खंडित मूर्ति को लेकर थाने आ गई।
गोरक्षा विभाग संगठन मंत्री हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्व लगातार हिंदू देवी देवताओं के विग्रह को खंड़ित कर रहे हैं। इससे हिंदुओं की भावना आहत हो रही हैं। इधर गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उससे शनिदेव के विग्रह को बरामद कर लिया है,  विग्रह को मंदिर में स्थापित कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.