हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीएचसी परिसर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें 10 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 6 लोगों में मानसिक रोग संबंधी लक्षण मिलने पर उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ ही औषधि भी दी गई। साथ ही झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए। क्योंकि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि नींद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा, डर लगना, व्यवहार में अचानक तेजी आना आदि मानसिक रोग की देन हो सकता है। इनका चेकअप कराकर इलाज कराएं। डाॅ. अभिषेक कुमार ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में यह जागरूकता लाना है कि मानसिक रोग भी अन्य रोगों के समान ही है। मानसिक रोगों के विभिन्न लक्षणों को बताते हुए शिविर में आए लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक किया। डाॅ. प्रीति वर्मा, डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. हेमंत प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
