हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव में इधर-उधर पड़े रहने वाले कूड़-कचरे का अब ग्राम पंचायत में ही निष्पादन किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत इन गांवों में गड्ढा बनाकर उससे कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। तैयार खाद का उपयोग किसान, कार्बनिक उर्वरक के रूप में करेंगे। 203 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य जारी है। प्रस्तावित परियोजना के लिए करीब 7 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
जिला पंचायतराज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया है कि जिले में 495 ग्राम पंचायत हैं। गांव को साफ रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और सचिव की है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को ई-रिक्शा खरीदने के लिए धनराशि दी जाएगी। घर-घर ई-रिक्शा पहुंचेगा और निजी कर्मचारी कचरा ई-रिक्शे में डालकर गांव के बाहर तय जगह पर जमा करेंगे। सूखे कचरे और पशुओं के गोबर एवं अन्य अपशिष्टों को एकत्र करके कंपोस्ट पिट से खाद बनाई जाएगी। इसके बाद किसान इसको उपयोग में लेंगे। उन्होंने बताया है कि 203 ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ 64 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। बाकी अन्य ग्राम पंचायतों में कार्य पूरा हो चुका है। अब एडीओ पंचायत इनका औचक निरीक्षण करेंगे। इसका संचालन नहीं होने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंपोस्ट पिट और सोख्ता गड्ढा निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मोबाइल एप पर फिडिंग की जाएगी। कचरा उठाने के लिए 250 ग्राम पंचायतों के लिए ई-रिक्शा खरीदे जा चुके हैं। बची 245 ग्राम पंचायतों के लिए प्रक्रिया जारी है। इसके लिए शासन स्तर से फंड जारी हो चुका है। ई-रिक्शा खरीद-फरोख्त के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक लाख 40 हजार रुपये आवंटित किए हैं। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव को दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
