हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर लगे दशकों पुराने हरे पेड़ों को प्रधान ने रातोंरात जेसीबी और कुल्हाड़ी से कटवा दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वन विभाग ने प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गांव शाहजादपुर किरारई में प्रधान हिम्मत सिंह ने बीते दिनों कदम, जामुन और नीम के दशकों पुराने हरे पेड़ों को जेसीबी और कुल्हाड़ी से कटवा दिया। साथ ही दर्जनभर हरे छोटे पौधों को भी नष्ट कर दिया। इसके बाद वहां से लकड़ी भी गायब कर दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राम प्रधान खड़े होकर पेड़ों को कटवाता दिख रहा है।
शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने वायरल वीडियो की पुष्टि की तो मामला सही पाया गया। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार ने बताया है कि प्रधान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। मनरेगा के तहत चकरोड का कार्य चल रहा था। एक नीम का पेड़ बीच में आ रहा था। जिसका ऊपर का एक हिस्सा कटवाया गया है। विरोधियों द्वारा बदनाम करने की साजिश है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
