• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा एसपी ने गोवर्धन के ब्लॉक खंड कार्यालय में समाधान दिवस में सुनी शिकायत, लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रोका वेतन

ByVijay Singhal

Dec 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन विकास खंड के कार्यालय के सभागार में शनिवार को मथुरा एसपी की अध्यक्षता में समाधान दिवस लगाया गया। समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें शिकायतकर्ताओं द्वारा दर्ज की गई। जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण तत्काल कर दिया। लेकिन इस दौरान बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए वेतन रोकने के आदेश विभाग को आदेश दिए है। ब्लॉक खण्ड सभागार कक्ष में शनिवार को समाधान दिवस एसपी, सीओ, तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया , जिसमे 15 शिकायत दर्ज हुईं, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है , वही बी एल ओ ड्यूटी में लापरवाही पर तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन रोकने के निर्देश तहसीलदार ने सीडीपीओ को दिए है। वहीं समाधान दिवस में आये क्षेत्रीय किसानों ने यूरिया खाद की कालाबाजारी की शिकायत की है। इस दौरान सी ओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान दिवस में 15 शिकायत दर्ज हुई हैं। दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया है। वही सीडीपीओ पूर्णिमा पांडेय ने बताया कि भीम नगर, अड़ीग और गोवर्धन की तीन आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्रियों का वेतन ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.