• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा। नाबालिग के साथ गैंगरेप में पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर किया खुलासा किशोरी की दुपट्टे से गला घोंटकर की थी हत्या

ByVijay Singhal

Dec 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन इलाके में नाबालिग की गैंगरेप के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मासूम के साथ पहले गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद उसी के दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मथुरा के महावन इलाके में शुक्रवार की रात को नाबालिग 14 वर्षीय किशोरी का शव उसी के खेत में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने उस की दुराचार के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने हाथरस के सासनी इलाके के गांव नगला सिंह निवासी योगेंद्र और महावन थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के रहने वाले देशराज को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी योगेंद्र और देशराज के खिलाफ धारा 376 डी, 302 और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की। मथुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 14 वर्षीय नाबालिग का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को बॉडी सौंप दी। परिजन पीड़िता का शव लेकर गांव पहुंचे तो घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने पीड़िता का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार की देर शाम पीड़िता घर से करीब 50 मीटर दूर अपने ही खेतों में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले सचिन उसके मामा योगेंद्र और देशराज ने उसे दबोच लिया। तीनों ने किशोरी के साथ दुराचार किया और उसके बाद पहचाने जाने के डर से उस की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के लिए पीड़िता का दुपट्टा ही प्रयोग किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.