हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंहल
मथुरा जिला जेल में 3 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कैदियों को अध्यात्म से जोड़ने के लिए आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए कारागार मंत्री मथुरा पहुंचे। मंत्री ने जेल में निरुद्ध कैदियों से कहा कि जब वह जेल से बाहर आएं तो एक अच्छा जीवन जिएं।
मथुरा जिला जेल में 3 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुए इस महोत्सव का रविवार को समापन होगा। इस महोत्सव में राम कथा का प्रवचन अयोध्या से आईं प्रवक्ता देवी राज राजेश्वरी कर रहीं हैं। बंदियों एवम समस्त कारागार स्टाफ के कल्याण के लिए इस राम कथा महोत्सव का आयोजन राज राजेश्वरी मानव कल्याण एवम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। जिला जेल प्रशासन और राज राजेश्वरी मानव कल्याण एवम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदियों में सुधार के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री राम की कथा में वह सब है जिसमें राज ठाठ से लेकर जीवन का संघर्ष तक सिखाता है। विषम परिस्थितियों में भी भगवान राम ने मर्यादा नहीं छोड़ी। श्री राम कथा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शामिल होने पहुंचे कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पहले व्यास पीठ का पूजन किया उसके बाद बंदियों को संबोधित किया। कारागार मंत्री ने बताया कि बंदियों को अध्यात्म से जोड़कर उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। जेल मंत्री ने बताया कि कई जिलों में देखा है कि बंदी सामूहिक रूप से मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड का पाठ कर रहे हैं। श्री राम कथा महोत्सव के अवसर पर बंदियों को संबोधित करते हुए कारागार मंत्री भावुक हो गए। कारागार मंत्री ने कहा कि परिवार में रहते हैं तो सांसारिक मोह ममता भी है ऐसा नहीं कि बिल्कुल वैराग्य हो गया है। मन बहुत दुखी है बेटे की स्थिति बहुत गंभीर है। लेकिन यह बंदी भाइयों का कार्यक्रम नहीं होता तो में नहीं आता। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की 2 दिसंबर को शादी थी। शादी के लिए लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन देर रात तक न दुल्हा पहुंचा न बारात। दुल्हन इंतजार करती रही बैंड वाले भी इंतजार करते हुए लौट गए। बारात न पहुंचने की वजह थी कि मंत्री के बेटे को डेंगू हो गया और वह गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
