हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 03 दिसम्बर। कर्नल ज्ञान प्रकाश शर्मा ने अवगत कराया है कि झण्डा दिवस 07 दिसम्बर , 2022 को मनाया जायेगा। झण्डा दिवस मनाये जाने का उद्देश्य भिन्न-भिन्न युद्धों में शहीद हुये सैनिकों शूरवीर सैनिकों, युद्ध में अपंग हुये सैनिकों, सेवानिवृत्त और सशस्त्र सैनिकों के प्रति राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन में जागृत कराना है। झण्डे प्रदर्शित करके एवम् झण्डा दिवस के अवसर पर दान देकर सम्पूर्ण राष्ट्र सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्रीय एकता की भावना एवम् कृतज्ञता को व्यक्त करता है, जिससे सीमा पर तैनात देश के प्रहरियों को यह संदेश जाता है कि वे अकेले नहीं हैं, अपितु उनके पीछे सम्पूर्ण राष्ट्र है जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।
झण्डा दिवस पर प्राप्त धनराशि का उपयोग सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल हुये अपंग सैनिकों , युद्ध में शहीद हुये सैनिक की पत्नियों एवम् उनके परिवार के कल्याण हेतु किया जाता है। नैतिक दायित्वों को निभाते हुये एक अच्छे नागरिक की भांति राष्ट्रीय एकता का परिचय देकर इस पुनीत कार्य में खुले दिल से दान कर सकते हैं।
7455095736
