• Tue. May 26th, 2026

फरमान गैंग का शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Nov 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में व्यापारियों को लूटने वाले फरमान गैंग के सक्रिय सदस्य को सुरीर और एसओजी पुलिस ने रविवार तड़के टैंटीगांव के अंडरपास के समीप से मुठभेड़ में दबोच लिया। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जबकि गैंग का मुखिया भागने में सफल रहा। पुलिस ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी मांट गुंजन सिंह ने बताया कि फरमान गैंग का क्षेत्र में काफी आतंक है। यह लोग दुकानदार के पास जाते हैं और ऐसा सामान मांगते हैं जिसके लिए दुकानदार को अपनी कुर्सी से उठना पड़े। जैसे ही दुकानदार कुर्सी से उठकर सामान लेने जाता है गैंग के सदस्य उसके गल्ले में रखी नकदी को लूट लेते हैं और बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। इसके अलावा राह चलते लोगों से भी लूटपाट करते हैं।
 गैंग के मुखिया फरमान ने दिसंबर 2023 में हाईवे थाना क्षेत्र में 1 लाख 80 हजार की लूट की वारदात की थी। एसएसपी ने उसके ऊपर इनाम भी रखा। एसओजी और हाईवे पुलिस ने इसी माह मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया और जेल भेजा। इसके अलावा हाईवे थाना क्षेत्र में ही उसने एक सुनार के सिर में लोहे की रॉड मारकर ज्वैलरी से भरे बैग को लूटने का प्रयास किया था। सदर थाना क्षेत्र में उसकी खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कुछ समय पहले ही जमानत पर हुआ है रिहा। लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला फरमान कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। बाहर आते ही उसने अपने साथियों को एकत्रित किया और वारदात करने लगा। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरी रात कांबिंग की, लेकिन पकड़ नहीं सकी। फरमान और उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.