• Tue. May 26th, 2026

फास्टैग को लेकर टोलकर्मी और कार सवार युवकों में हुई मारपीट

ByVijay Singhal

Nov 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह टोल पर फास्टैग को लेकर टोल कर्मचारी और कार सवार युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मचारियों और युवकों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस को तहरीर दिए बिना ही कार सवार युवक मौके से चले गए। रविवार दोपहर आगरा से दिल्ली जा रहे कर सवारों का फास्टैग स्कैन न होने के कारण टोल विंडो पर तैनात कर्मचारी ने पेनल्टी सहित टोल मांगा।
इस पर कार में सवार युवकों ने टोल देने से इन्कार कर दिया और जबरन वाहन को निकालने लगे। गार्डों ने कार को रुकवा लिया। गाली-गलौज शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इसके साथ ही कार में सवार महिलाओं से भी अभद्रता की गई। मारपीट का वीडियो किसी यात्री ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। टोल चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झगड़े को शांत कराया। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि टोल पर मारपीट की सूचना मिली थी, इस पर टोल चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों न तो तहरीर दी न ही अपना नाम पता बताया। वह बिना तहरीर दिए ही चले गए। टोल वसूलने वाली एसकेएम कंपनी के प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि कार में हरियाणा के युवक थे। उन्होंने फास्टैग को कार के सामने वाले शीशे पर नहीं लगा रखा था। जब इसका काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने विरोध किया और फास्टैग को कार के शीशे पर चिपका दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवकों ने मारपीट की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.