हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवागत एसएसपी शैलेष पांडेय शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। चार्ज लेने से पहले शैलेष पूरी तरह से भक्ति में डूबे दिखे। सबसे पहले गोवर्धन में ई-रिक्शा से सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। फिर दानघाटी और जतीपुरा में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया। वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, द्वारिकाधीश और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने के बाद जिले के एसएसपी का चार्ज ग्रहण किया। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कि महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई होगी। अपराध पर लगाम लगाई जाएगी। बदमाशों से सख्ती से निपटने की अपनी मंशा भी उन्होंने जाहिर कर दी। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किए जाने की तरफ इशारा किया तो यातायात प्रबंधन के संग ही धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की बात कही। श्रद्धालुओं से मित्रवत व्यवहार की बात कही। कहा, कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। गोवर्धन में ई-रिक्शा के संचालन की व्यवस्था को देख उन्होंने बेहतर ट्रैफिक प्लान बना कर श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति दिलाने की बात कही। साल 2011 बैच के आईपीएस मूलत: बिहार के सिवान के रहने वाले हैं। 2015 में मथुरा के एसपी सिटी रहे शैलेष भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हैं। नवागत कप्तान को सलामी भी दी गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
