• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा के होटल संजय रॉयल में मिला महाराष्ट्र के व्यापारी का शव

ByVijay Singhal

Dec 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके में स्थित होटल संजय रॉयल में एक व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी महाराष्ट्र से मथुरा व्यापार के सिलसिले में आया था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यापारी की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महाराष्ट्र के भंडारा के रहने वाले 32 वर्षीय अजय पी आहूजा पुत्र बलराम व्यापार के सिलसिले में 25 नवंबर को मथुरा आए थे। ट्रेन से मथुरा पहुंचे अजय ने स्टेशन से ही करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित होटल संजय रॉयल में कमरा लिया और रुक गए। अजय व्यापार के सिलसिले में प्रतिदिन रूम से जाते और देर शाम वापस आते।गुरुवार की देर शाम अजय बाहर से आए और रूम में चले गए। अजय जब शुक्रवार की दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो एक कर्मचारी उनको देखने के लिए रूम पर गया। कर्मचारी ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने साइड में बनी खिड़की से देखा तो अजय बैड पर पड़ा हुआ था। काफी देर तक अजय के कमरा नंबर 209 का दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर जब अंदर जा कर देखा तो अजय का शव बैड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया और साख्य जुटाने में लग गई। पुलिस ने अजय के पास से कुछ कपड़े ,उसका मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया। फोरेंसिक टीम द्वारा साख्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार वालों के आने के बाद पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मौत कैसे हुई यह साफ नहीं है। महाराष्ट्र के भंडारा का रहने वाला अजय व्यापार के सिलसिले में मथुरा आया था। वह किस तरह का व्यापार करता था यह उसने होटल में किसी को नहीं बताया। होटल के प्रबंधक ने बताया कि जब से अजय आया तब से उसके पास कोई आता जाता हुआ भी नहीं दिखाई दिया। अजय ने मथुरा आने का कारण व्यापार बताया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.