हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात को मांट ब्रांच गंग नहर पर सेल्समैन के साथ तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट की। साथ ही उनसे 63 हजार रुपये की लूटपाट कर ली। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। गुरुवार देर रात को बारहमासी पर स्थित अंग्रेजी शराब एवं देशी शराब के ठेके पर ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा मत्था निवासी सतीश उर्फ सत्येंद्र सेल्समैन का कार्य करता है। रात्रि को जब सेल्समैन शराब ठेके से अपने गांव के लिए लौट रहा था। तभी मांट ब्रांच गंगनहर पर अरुआ बगीची के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर शराब की बिक्री के 63 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही दुकान की चाबी और बाइक की चाबी को छीन कर अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही मांट पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल में जुटी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि मामले में सेल्समैन सतीश की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित ने पीआरवी को एक लाख रुपये लूट होने की सूचना दी थी, जबकि थाने पर 63 हजार रुपये की तहरीर दी है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
