• Tue. May 26th, 2026

घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान

ByVijay Singhal

Nov 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ अभी बरकरार है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मथुरा जंक्शन पर 36 स्पेशल ट्रेनों का ठहराया किया गया है, लेकिन इनका साप्ताहिक संचालन होने से अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इससे प्लेटफार्म पर बैठे यात्री परेशान नजर आए। दिवाली, भैयादूज मनाकर नौकरी पर जाने वाले और छठ पर्व पर घर आने वाले लोगों की भीड़ ट्रेनों में दिखाई दे रही है। जहां जनरल कोचों में पैर रखने की जगह नहीं है, वहीं स्लीपर कोच में यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं। मथुरा से दिल्ली और भोपाल जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। बृहस्पतिवार को भोपाल की ओर जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चलने के कारण स्टेशन पर यात्री इंतजार करते हुए थक गए। 11078 झेलम एक्सप्रेस का दोपहर 1.20 पर आने का समय है लेकिन चार घंटे देरी से चलने के चलते साढ़े पांच बजे स्टेशन पर पहुंची। 19326 अमृतसर एक्सप्रेस का 1 बजे आने का समय था लेकिन दो बजे स्टेशन पर आई तो जल्दी में बैठने के चलते यात्री इधर-उधर भागे। 14624 पाताल कोट एक घंटे और उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चली रही थी। इसके अलावा अन्य ट्रेनों भी कई घंटे देरी से होने के कारण यात्री स्टेशन पर खड़े-खड़े इंतजार करते रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.