हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव मानागढ़ी में शुक्रवार को श्री सिद्ध बाबा ब्रज सेवा समिति की वार्षिक मीटिंग स्थानीय एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें समिति अध्यक्ष श्री धर्मवीर चौधरी ने समिति के समस्त पदाधिकारियों को संबोधित किया और समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की एवं समिति के आगामी योजनाओं पर सदस्यों को अवगत कराया एवं समिति के सभी सदस्यों से राजनीति से दूर रहकर निस्वार्थ भाव से गांव के विकास योजनाओं में सहयोग करने हेतु आग्रह किया। धर्मवीर चौधरी ने मानागढ़ी का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के अन्य गांवों मे विकास कार्यों की भूमिका बनाने के लिए समिति के सदस्यों को सहयोग करने हेतु प्रेरित किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेश नौहवार पार्षद मथुरा ने समिति द्वारा पूर्व में किए गए श्री सिद्ध बाबा मंदिर सौंदर्यीकरण, पथवारी माता मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राचीन गढ़ी वाला कुआँ का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण,खेल – कूद हेतु स्टेडियम का पुनिर्माण, गांव की गरीब बेटियों के लिए कन्यादान राशि देना आदि कार्यों की सराहना करते हुए मानागढ़ी गांव में समिति का गठन होने पर बहुत ही खुशी जाहिर की एवं आश्वासन दिया कि वह सिद्ध बाबा समिति का हमेशा सहयोग करते रहेंगे। समिति द्वारा समिति संरक्षक देवेंद्र सिंह, धर्मेश नौहवार पार्षद मथुरा एवं भरत पहलवान को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र सिंह उर्फ़ बिट्टो सिंह एवं संचालन हरेंद्र महाशय द्वारा किया गया।।
वहीं मीटिंग के दौरान समिति के उच्च पदाधिकारियों ने सिद्ध बाबा ब्रज सेवा समिति को क्षेत्रीय समिति बनाने एवं क्षेत्र में होने वाले कई विकास जैसे
गाँव के तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण करना, चामड मईया मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, युवाओं के लिए खेल – कूद सामग्री उपलब्ध कराना आदि कार्यों को पूर्ण कराने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में समिति संरक्षक देवेंद्र सिंह , अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, प्रबंधक जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, धर्मेश नौहवार पार्षद मथुरा,
रविंद्र सिंह जी(बिट्टो सिंह), मुकेश कुमार, अमित मास्टर, कुशलपाल मास्टर,,दुर्गपाल सिंह,नोविल चौधरी , चौधरी घनश्याम सिंह,रुपेश चौधरी ,सुभाष नौहवार, अमित सूर्यवंशी,श्याम शर्मा,गौरव पाठक, पंकज पाठक, धीरेन्द्र सिंह, चित्रसैन, कृष्ण गोपाल वैष्णव सीगोनी ,भरत पहलवान घाघोली, मंडेला सिंह, संतोष कुमार, अरुण कुमार,नोविल सेवादास, आदि उपस्थित रहें |
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
