हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती एवं श्रद्धालु शाम को अड्डा घाट पर पहुंचे। यहां अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। यमुना तट पर महिलाएं अपने परिवार की मंगल कामना की गीत गाती रहीं। सूर्यास्त से घंटों पहले व्रती महिलाएं एवं पुरुष पानी में खड़े होकर प्रकृति में विद्यमान साक्षात भगवान सूर्य का हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए। इसमें एडीजी, डीएम और एसएसपी ने भी पूजन किया। पूर्वांचल समिति ने अड्डा घाट पर छठ पूजा की तैयारियां कीं। अड्डा घाट पर दोपहर से ही छठ मइया का गीत गायन शुरू हो गया। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समिति के महिला एवं पुरुष गायकों के सधे सुर से अड्डा घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल और नगाड़ों के थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। पूर्वांचल समिति ने अड्डा घाट पर छठ पूजा की तैयारियां कीं। अड्डा घाट पर दोपहर से ही छठ मइया का गीत गायन शुरू हो गया। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समिति के महिला एवं पुरुष गायकों के सधे सुर से अड्डा घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल और नगाड़ों के थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव एसके राय, एके पांडेय, दिनेश सिंह, मधुरेंद्र, प्रेम, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं छाता कस्बे के बरसाना रोड स्थित बरातघर के सामने महिलाओं ने छठ पूजन किया। शाम को केला, गन्ना, नारियल, मूली आदि के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। कोयला घाट पर भारतीय सांस्कृतिक समाज द्वारा छठ पूजन किया गया। भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि इस पर्व में घर के सभी सदस्य जो नौकरी और व्यवसाय को लेकर विभिन्न जगहों पर बिखरे होते हैं, विशेष रूप से घर आते हैं और परिवार की कड़ी मजबूत होती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
