• Wed. Feb 11th, 2026

वृंदावन में चल रही विद्या भारती द्वारा आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

ByVijay Singhal

Dec 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में चल रही विद्या भारती द्वारा आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नजरिए से देश के 11 क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालय से आए 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 33 वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजय रही टीमों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विंग विद्या भारती द्वारा आयोजित 33 वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन सत्र कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती और भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण करके प्रारंभ की। प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने अतिथियों का परिचय करवाया।

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि रहे एस पी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि भारत में खेल के क्षेत्र में विकास हुआ है। प्रत्येक खेल को लक्ष्य बनाकर उसमें जुटे रहना चाहिए। आशीर्वचन के रूप में पीपाद्वाराचार्य बलराम दास महाराज ने कहा कि एकलव्य की भांति लक्ष्य पर ध्यान लगाना चाहिए। विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश डोमेश्वर साहू ने कहा कि पंचकोशी विकास के लिए हम खेलों पर जोर देते हैं खेल टीम भावना पैदा करने की एक कला है। डोमेश्वर साहू ने खेलों के समापन की विधिवत घोषणा की।रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर केशव धाम विद्यालय के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश द्विवेदी, हरिशंकर,होडल सिंह, रामकिशोर, श्री जी बाबा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, डॉ आर डी शर्मा, डॉक्टर राम सेवक,दीवान सिंह , सत्य मित्रानंद, सर्वेश्वर शरण, प्रेम शंकर,कमलेश,विजय, रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक राहुल गुप्त, कोषाध्यक्ष महेश किलानोत, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक योगेश, रामकली देवी बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य प्रेमा पानू,अध्यक्ष अमरनाथ गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे। 3 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 गर्ल्स में प्रथम स्थान वेस्ट यूपी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बिहार और तृतीय स्थान मध्य क्षेत्र ने प्राप्त किया। अंडर-19 बॉयज में प्रथम स्थान दक्षिण मध्य, द्वितीय स्थान बिहार और तृतीय स्थान ईस्ट यूपी ने प्राप्त किया। अंडर 17 गर्ल्स में प्रथम स्थान पश्चिम, द्वितीय स्थान दक्षिण मध्य और तृतीय स्थान वेस्ट यूपी ने प्राप्त किया। अंडर 17 बॉयज में प्रथम स्थान वेस्ट यूपी, द्वितीय स्थान ईस्ट यूपी और तृतीय स्थान दक्षिण मध्य ने प्राप्त किया। अंडर 14 बॉयज में प्रथम स्थान वेस्ट यूपी, द्वितीय स्थान दक्षिण मध्य और तृतीय स्थान राजस्थान ने प्राप्त किया। अंडर 14 गर्ल्स में प्रथम स्थान मध्य क्षेत्र, द्वितीय स्थान बिहार और तृतीय स्थान ईस्ट यूपी ने प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता के संयोजक किशोर चौहान और सह संयोजक आलोक चौधरी रहे। क्षेत्रीय संयोजक सतपाल, प्रेम शंकर और सुरेंद्र सिंह रहे। खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जामु नाथ, विपिन, महावीर, राजकुमार, प्रदीप नायक, घनश्याम ,भाग सिंह, विनोद गुर्जर, पूजा शुक्ला, साल्वी सिन्हा और हरेंद्र सिंह ने निभाई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.