• Wed. Feb 11th, 2026

विकास खंड के अडींग कस्बा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने लगाया केम्प

ByVijay Singhal

Dec 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन ब्लॉक क्षेत्र में स्कूल में स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाया। इस मौके पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई विकास खंड के अडींग कस्बा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर की टीम पहुंची। टीम ने कॉलेज में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

गोवर्धन के अडींग गांव स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आई स्वास्थ विभाग की टीम ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यहां सभी छात्राओं का चेकअप किया गया। इस दौरान छात्राओं में कोई बीमारी पाए जाने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई। इस दौरान पर छात्राओं ने अपनी जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग शिविर के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप गुरुवार को कस्बा अडींग के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा कर कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की है। वैसे तो सभी छात्राएं स्वास्थ्य हैं, लेकिन कुछ छात्राओं को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने की सलाह दी है। इस दौरान निधि शर्मा, सुचि खंडेलवाल, यशोदरा, अलका कुलश्रेष्ठ, भगवानदेई, बेवी, अनिता खंडेलवाल, खुशबू सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.