हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के सौख मार्ग पर रोड तेज रफ़्तार से आती बोलेरो गाड़ी ने मोटर साइकिल सवारो में टक्कर मार दी। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। जहां, मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मथुरा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक थाना मगोर्रा के नौनुपट्टी के रहने वाले है। मामला गोवर्धन क्षेत्र के सौख मार्ग स्थित गांव महमदपुर के समीप का है। यहां तेज रफ्तार से आती बोलेरो और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बाइक सवारों को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उपचार को मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार नीरज पुत्र रम्मो व ओमप्रकाश पुत्र नंदा नैनूंपट्टी के गांव नागल धनिया निवासी बताए जा रहे हैं । जिसमें ओमप्रकाश पुत्र नंदा की गंभीर हालत होने पर जिला अस्तपाल रेफर कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
