हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में दक्षिण भारतीय के फिल्मों के अभिनेता शाइन शेट्टी सुबह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। ठाकुरजी के दर्शन कर अभिनेता अभिभूत हो गए। सेवायत ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराई। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाले शाइन शेट्टी रविवार को अपनी फिल्म कीयूनिट के साथ कान्हा की नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शनकर पूजन किया। मनौती भी मांगी। सेवाधिकारी गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने फिल्म स्टार को ठाकुरजी की प्रसादी पटुका और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। पत्रकारों से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि उनका वृंदावन आना पहली बार हुआ है। उन्होंने ठाकुरजी की छवि के बारे में जो कुछ सुना था, वह उससे भी बढ़कर हैं। दर्शन से उनका जीवन धन्य हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
