• Mon. May 25th, 2026

मथुरा में आयकर अधिकारी, चार्टड एकाउंटेट के विरूद्ध धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने की रिपोर्ट

ByVijay Singhal

Nov 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक आधार कार्ड पर दो पेन कार्ड जारी करवाकर पीड़ित के बिना जानकारी आयकर रिटर्न दाखिल करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आयकर अधिकारी, कर्मचारी, सीए सहित चार लोगों के विरूद्ध थाना हाइवे में धोखाधड़ी करने, अपराधिक षडयंत्र रचने सहित 13 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वादी नेत्रपाल शर्मा ने बताया कि उसके पुत्र धनेश की शादी आयकर कर्मचारी हरचरन उपाध्याय की पुत्री सीमा उपाध्याय के साथ सात वर्ष पूर्व हुई थी। जो बीते लंबे समय से अपने पिता के घर ही रह रही है। सीमा उपाध्याय ने अपने आधार में हेराफेरी करके एक ही आधार पर दो पेन कार्ड जारी करवा लिए। पीड़ित का आरोप है कि आयकर अधिकारी सुनील सक्सैना, कर्मचारी हरचरन उपाध्याय, सीए संजय खंडेलवाल, सीमा उपाध्याय ने सांठगांठ करके फर्जी पेन कार्ड जारी करवाकर आयकर रिटर्न दाखिल कर दिया। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने चारों को खिलाफ अपराधिक षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी करने सहित आईपीसी की 13 घाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.