हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में भैयादूज के अवसर पर रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भैया दूज पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनों को काफी इंतजार करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। कई स्थानों जाम में कई एंबुलेंस फंसने की बात भी सामने आई है। यह स्थिति नगर के साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी रही। शहर में कृष्णा नगर, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा, नरहौली तिराहा, टाउनशिप तिराहा, औरंगाबाद तिराहा, मंडी समिति, सदर रोड, टैंक चौराहा पर सुबह से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालात बन गए। यातायात व्यवस्था सही करने के लिए लगाए गए पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने में विफल नजर आए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
