हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने सहमति से रह रही महिला प्रेमिका पर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। युवक ने स्पा सेंटर के बाहर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। साथ ही पुलिस ने देह व्यापार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाजना पुल के निकट एक गांव निवासी युवक महिला के साथ आपसी सहमति से रह रहा था। इसी दौरान एक सप्ताह पहले विवाद के बाद प्रेमिका ने उसका साथ छोड़ दिया और स्पा सेंटर में काम करने लगी। किसी तरह युवक को इसकी भनक लगी। शुक्रवार को वह सौंख रोड स्थित स्पा सेंटर पहुंच गया। वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने बताया है कि पुलिस दोनों को थाने ले आई और समझौते के बाद छोड़ दिया। साथ ही युवक द्वारा लगाए गए स्पा सेंटर में देह व्यापार के आरोपों की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
