• Mon. May 25th, 2026

कोसीकलां के गांव फालेन में आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

ByVijay Singhal

Nov 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलांं के गांव फालैन में शनिवार रात आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। देर रात तक पुलिस रिपोर्ट लिखने की कार्रवाई में जुटी थी। गांव फालैन में रात करीब 9 बजे खिच्चू एवं परशुराम पक्ष के लोगों में आतिशबाजी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा होते देख वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक-दूसरे को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि तभी परशुराम पक्ष के लोग अपने साथियों समेत वहां आ गए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। खिच्चू का आरोप था कि हमलावर उनके घर में घुस गए और महिला और बच्चों को पीटने लगे। शोरगुल सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.