• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा जंक्शन परमालगाड़ी की छत पर खड़ा होकर बना रहा युवक वीडियो हाईटेंशन लाइन से झुलसा

ByVijay Singhal

Dec 1, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन के माल गोदाम रोड का है। यहां मालगाड़ियों में माल लोड और अनलोड होता है। बुधवार देर शाम ट्रांसपोर्ट नगर के सौंख रोड थाना हाईवे का रहने वाला युवक हर्ष पाल माल गोदाम रोड पहुंचा। यहां वह एक मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। युवक जैसे ही वीडियो बनाने लगा कि तभी वह 25 हजार हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया और पलक झपकते ही बुरी तरह झुलस गया। रील बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान को जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं। मथुरा से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट मिलने की चाहत में एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। युवक वीडियो बना रहा था कि तभी वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ के सिपाही और उसके दोस्त हर्ष को लेकर जिला अस्पताल दौड़े। जहां उसके 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस जाने के कारण आगरा के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हर्ष के हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलसे युवक की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन राजू ने बताया किशॉर्ट वीडियो बना रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। आरपीएफ के सिपाही प्रदीप कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मियों ने सूचना दी जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हर्ष मालगाड़ी पार चढ़कर वीडियो बना रहा था
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.