हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के माध्यम से ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पदों पर चयनित हुए 600 अभ्यर्थियों को जहां लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। वही इस क्रम में जनपद मथुरा हेतु नियुक्त 18 ग्राम पंचायत अधिकारी एवं 04 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) आदि को कलक्ट्रेट सभागार मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा मथुरा की उपस्थिति में श्री लक्ष्मीनारायन चौधरी माननीय मंत्री जी गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उत्तर प्रदेश सरकार, श्री पूरन प्रकाश जी माननीय विधायक बल्देव विधानसभा क्षेत्र, श्री राजेश चौधरी जी, माननीय विधायक मांट विधानसभा क्षेत्र, श्री ठा. ओमप्रकाश सिंह, माननीय सदस्य विधान परिषद उ.प्र. के द्वारा नव-नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों (समाज कल्याण को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये तथा सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उपस्थित जन-समूह को जानकारी प्रदान की गयी। नियुक्ति पत्र वितरण के समय श्रीमती किरन चौधरी, जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा, श्री नागेन्द्र पाल सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई तथा कहा गया कि वह सभी कर्मचारी अपने क्षेत्र में जाकर के शासन की मंशा के अनुरूप एवं समाज के कल्याण एवं ग्राम पंचायतों के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
