• Wed. May 20th, 2026

अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान का क्यों है विशेष महत्व, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

ByVijay Singhal

Oct 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अहोई आष्टमी के पर्व पर राधाकुंड आस्था की आभा से जगमगा उठा है। किसी को संतान सुख की चाह तो कोई मनोकामना पूरी होने पर यहां पहुंचा है। रात 12 बजे से यहां महास्नान शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह से ही राधाकुंड के घाटों पर भीड़ दिखाई देने लगी थी। शाम होने तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे महास्नान शुरू होकर शुक्रवार की सुबह चार बजे तक चलेगा। मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर रात में राधारानी कुंड में स्नान करने से नि:संतान दंपतियों को संतान का सौभाग्य मिलता है। मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु दूर-दूर से आए। हजारों भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा करते हुए राधारानी कुंड पर पूजा अर्चना करते हैं। स्नान से पूर्व दीपदान किया जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.